Press "Enter" to skip to content

शिवराज स्कूल के प्रभारी को डीईओ ने किया निलंबित, मल्हावनी संकुल प्राचार्य के निरीक्षण में नदारद मिला था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शैक्षणिक काम और स्कूलों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पिछोर के मल्हावनी संकुल केंद्र अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय शिवराज में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक और शाला प्रभारी खेमराज कोली को जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर यह कार्रवाई मल्हावनी संकुल प्राचार्य की ओर से सौंपे गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

मल्हावनी संकुल प्राचार्य ने 27 अक्टूबर को स्कूल का निरीक्षण किया था। जिसमें खेमराज कोली गैरहाजिर मिले थे। इसके साथ ही शिक्षण सत्र प्रारंभ हुए पांच माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के बाबजूद स्कूल में ना तो समय विभाजन चक्र बनाया गया था। और ना ही शिक्षक डायरी।

यहां दर्ज 65 छात्रों में से सिर्फ 5 छात्र उपस्थित मिले थे। संकुल ने उस समय कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था। हालांकि शिक्षक का जबाब संतोषजनक न मिलने पर डीईओ ने उसे निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोहरी रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!