Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में मूलभूत सुविधाओं से परेशान सत्ता पक्ष की वार्ड पार्षद वार्ड वासियों के साथ धरने पर बैठी / Shivpuri News

शिवपुरी: पालिका की वार्ड क्रमांक 11 की भाजपा पार्षद और PIC सदस्य पूनम बघेल ने आज नगर पालिका पहुंचकर नगर पालिका के गेट पर ताला जड़ दिया। पार्षद का कहना था कि सत्ता पक्ष के पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है,तो जनता की क्या सुनवाई होती होगी यहां। मेरे वार्ड की मोटर खराब पडी है जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है लेकिन नगर पालिका में सुनवाई नहीं हो रही है।

आज सुबह 11 बजे पार्षद नीलम बघेल ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली के चलते नगर पालिका के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। पार्षद ने कहा कि मै 11 नंबर वार्ड की सत्ता पक्ष की पार्षद हूं और चार बार से चुनकर आ रही हूं और इस बार पीआईसी मेंबर भी हूं,लेकिन मेरी भी यहां सुनवाई नही हो रही है।

मेरे वार्ड की जनता पानी की बूंद बूंद को तरस रही है। पिछले 30 दिनों से वार्ड की दो मोटर खराब है सही नहीं हो रही है इस कारण जनता काफी परेशान है। प्रबंधन से बार बार कहने के बाद भी मोटर सही होकर आ नहीं रही है।


पार्षद का कहना है कि नगर पालिका में सिर्फ कमीशन बालो के काम होते है,वार्ड से भेदभाव किया जा रहा है महाराणा प्रताप वाली गली का 3 बार भूमिपूजन हो चुका है लेकिन अभी तक रोड नहीं डली है।


पार्षद नीलम बघेल का कहना था कि में पीआईसी मेंबर हूं विधानसभा से पहले नामांतरण के फाइल कंपलीट हो चुकी है लेकिन लोगो को दे नहीं रहे है कारण है हर नामांतरण पर वसूली की जा रही है। वार्ड पार्षद ने अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!