शिवपुरी: जिले पिछोर थाना क्षेत्र में कट्टे की नोक पर बाइक को रोक बाइक चालाक और उसकी पत्नी व मां के साथ एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी। जान बचाकर भागे तीनों बाइक सवार पर पीछे से फायर कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 294, 323, 336 की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। बता दें कि जिले में अवैध हथियारों का चलन बढ़ता ही जा रहा है। कुछ रोज पूर्व करैरा थाना क्षेत्र में एक युवक का हाथ में कट्टा लेकर धमकाने का वीडियो सामने आया था और अब पिछोर थाना क्षेत्र में कट्टे की नोक पर पुरानी रंजिश की में भड़ास निकाली गई।
मोहनगढ़ गांव के रहने वाले 30 साल के बल्लू पुत्र भैयालाल पाल ने बताया कि बीते रोज में अपनी पत्नी प्रीति और मां गोकुल बाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से बनौटा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सलौरा का रहने आदेश चौहान मिल गया। आदेश के हाथ में कट्टा था जिसे तान कर बाइक को रुकवा लिया और मेरी व मेरी पत्नी और मां के साथ मारपीट करने लगा। हम जैसे तैसे आदेश के चंगुल से बचकर भागे इस बीच आदेश चौहान ने कट्टे से फायर भी जोंक दिया। पिछोर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

कट्टा दिखाकर बाइक सवारों को रोका: पति-पत्नी और मां के साथ की मारपीट, भागने पर किया फायर, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment