शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के कत्था मिल के पास थीम रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो एक पैदल राहगीर से जा टकराया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर शाम छोटी नोहरी के रहने वाले नेतराम (32) ओझा और संतोष निगम उम्र (40) ऑटो में सवार होकर मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहे थे। तभी थींम रोड़ कत्था मिल के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्ती की ऑटो पलटते हुए आगे पैदल जा रहे नोहरी के रहने वाले एक 50 साल के बुजुर्ग जगदीश कुशवाह निवासी नोहरी में जा टकराया। इस हादसे में ऑटो सवार नेतराम ओझा व संतोष निगम और वही पैदल जा रहे जगदीश कुशवाह घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर: तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment