Press "Enter" to skip to content

रास्ते में ग्रामीण का ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए आरोपी, न्याय नहीं मिला तो एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम रिजौदी में एक ग्रामीण से आरोपीगण रास्ते से ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए. जिसकी अभी तक सुनवाई ना होने के चलते आज युवक ने एसपी से न्याय की मांग की हैं.

जानकारी के अनुसार गजराम जाटव पुत्र खच्चूराम जाटव निवासी ग्राम रिजौदी थाना बदरवास ने बताया की 4 मई 2023 समय दोपहर 2 बजे ग्राम रिजौदी से बदरवास की ओर अपने ट्रैक्टर को लेकर जा रहा था. तभी रास्ते में पुलिया के पास रिजौदी रोड़ पर अनिल परिहार, राहुल परिहार पुत्रगण बाबूलाल परिहार निवासी ग्राम रिजौदी, बदरवास के मिले और मेरा रास्ता रोका और मुझे हाथ पकड़कर ट्रैक्टर से उतार दिया और मेरा ट्रैक्टर जबरन आरोपीगण छुड़ाकर ले गए.

गजराम ने बताया की राहुल ने मुझे फोन किया और मुझे घर बुलाया और कमरे में बंद करके मेरे मुंह में जूता घुसा दिया और लातघूंसों से मारपीट की। इसकी सारी शिकायत बदरवास थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। आरोपीगण ट्रैक्टर भी ले गए. एसपी से न्याय की मांग युवक ने की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!