Press "Enter" to skip to content

बाइक चलाते वक्त अचानक युवक को आया अटैक, बाइक समेत पुलिया में गिरा युवक गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थानांतर्गत पीरौंठ गांव में एक ग्रामीण को चलती हुई बाइक पर पैरालायसिस का अटैक आ गया। ग्रामीण की बाइक एक पुलिया में जा गिरी। ग्रामीण को घायल अवस्था में आनंदपुर ट्रस्ट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पीरौंठ निवासी हरनाम पुत्र पदमू जाटव उम्र 50 साल मंगलवार की दोपहर अपने खेत से बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक बाइक सहित रास्ते में एक पुलिया में जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोट आई हैं। ग्रामीण को पुलिया में गिरते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया था। गांव वालों ने ग्रामीण को पहचान कर तत्काल उसके परिजनों को फोन पर सूचना दी और उसे पुलिया से बाहर निकाला। ग्रामीण को उसके परिजन बाइक पर बिठाकर सबसे नजदीक के आनंदपुर ट्रस्ट के अस्पताल में ले गए। घायल के परिजनों के अनुसार वहां डाक्टरों ने बताया कि हरनाम को पैरालायसिस का अटैक आया है, उसके हाथ-पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। पैरालायसिस अटैक के कारणों का पता जांच उपरांत हो सकेगा। घायल ने होश में आने के उपरांत अपने परिजनों को बताया कि बाइक चलाते चलाते अचानक उसके हाथ पैर सुन पड़ गए और उसकी बाइक बेकाबू होकर पुलिया में जा गिरी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!