मां ने एसपी से लगाई बच्ची को खोजने की गुहार
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र से अपहृत हुई 9 साल की मासूम बच्ची का ढाई साल गुजर जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका से चिंतित मां ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से बच्ची को खोजने की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने करैरा एसडीओपी को इस मामले को ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं।
9 साल की मासूम बच्ची को सोते से उठा ले गया था आरोपी
एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि 25 जुलाई 2021 को खेत पर परिवार के साथ सो रही उसकी 9 साल की मासूम बच्ची को बलबीर बघेल निवासी ऊमरीकला थाना भौंती उठाकर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट उसने नरवर थाने में दर्ज कराई लेकिन ढाई साल गुजर जाने के बाद भी पुलिस बच्ची का सुराग लगाने में नाकाम साबित हो रही है। महिला ने आरोपी पर बच्ची को कहीं बेच देने या हत्या करने की भी आशंका का जताई है। महिला ने बच्ची को खोजने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

9 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर ले गया 30 साल का बलवीर, ढाई साल बाद भी मासूम का नहीं लगा सुराग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment