शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नौहरीकलां आदिवासी बस्ती में जहरीली शराब की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची महिलाओं ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से इस अवैध शराब कारोबार को बंद कराने की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने पिछले मंगलवार को जनसुनवाई समेत एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बाद भी इस समय शराब कारोबार पर लगाम नहीं लग सकी है।
जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं लोग प्रशासन बेखबर:
मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची महिलाओं ने बताया कि नौहरीकलां में आदिवासी वस्ती मे निवास करने वाले बंजारा समाज के लोगों द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब आदिवासी मोहल्ले में विकय कर रहे हैं और न जाने किस कि चीज की कच्ची शराब बना रहे है जिससे हमारी आदिवासी वस्ती में कईयों लोग बीमार पड रहे है और कुछ लोगों की शराब पीने से मृत्यु तक हो चुकी है। और इनके द्वारा वस्ती में शराब रखकर बेची जा रही है।जब हमारे द्वारा शराब विक्रय करने वालो से कहा जा रहा है तो वह हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, और बोल रहे कि, अगर इस संबंध में तुमने कहीं रिपोर्ट या कार्यवाही की तो तुम्हारे लडको को जान से मार देगें या किसी झूठे केस में फंसा देगें। महिलाओं ने बताया कि इस इस संबंध में हमारे द्वारा पूर्व में एक-दो बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई हैं। इस प्रकार बंजारा समाज के लोगों द्वारा अवैध शराब बनाकर विक्रय करने से वस्ती का माहौल खराब हो रहा है हमारे परिवार के बच्चे शराब पीने के आधी बन रहे है जिससे वह शराब पीकर उत्पात मचा रहे है। महिलाओं ने प्रशासन से इस अवैध शराब कारोबार को बंद कराने की मांग की है।

नौहरीकलां आदिवासी बस्ती में जहरीली शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment