Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण Black Buck की मौत, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की लापरवाही आई सामने / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले जरियाखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण Black Buck की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुर्लभ प्रजाति का काला हिरण मंगलवार की सुबह एक खेत की तार फेंसिंग में फंस गया था ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जिम्मेदार को दी गई लेकिन महकमे का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में तार फेंसिंग में फंसे दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण Black Buck पर जंगली कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने नोंच-नोंच कर काले हिरण को मार डाला।यहां आपको बता दें कि शिवपुरी जिले के पोहरी वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में काले हिरण हैं, जो कि निरंतर कम होते जा रहे हैं।ब्लैक बग और बारहसिंघा जैसे हिरण दुर्लभ प्रजाति में गिने जाते हैं। बावजूद इसके खबर लिखे जाने तक वन विभाग अमला मौके पर नहीं पहुंचा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!