शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कालामढ़ में बीती रात करीब साढ़े 8 बजे 2 पक्षों में पुराने जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों की 4 महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर से मारपीट और बलवा की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष:
जानकारी के अनुसार रामकिशन शाक्य और टुंडा शाक्य में पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार की रात इसी जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली मुहंवाद और गाली गलौंज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। झगड़े में दोनों तरफ के पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हो गई। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के रामकिशन, भजनलाल शिवराज शिशुपाल मुस्कान सुमित्रा राम अवतार घायल हुए तो वहीं दूसरे पक्ष के टुंडा शाक्य गिर्राज संत चरण सतीश और कमला शाक्य घायल हुए हैं।
पुलिस ने रामकिशन की रिपोर्ट पर से अमर सिंह संत चरण लव कुश आरती सपना मुरारी गिरिराज सतीश कल्ला खटीक रामहेत खटीक ऐरवन शाक्य और महेंद्र शाक्य के खिलाफ जबकि टुंडा शाक्य की रिपोर्ट पर से रामकिशन मांगीलाल विजय शिशुपाल रामौतार अशोक शिवराज सुमित्रा और मुस्कान के खिलाफ मारपीट और बलवा की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।








Be First to Comment