शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र से एक लड़की को भगा कर ले जाने का मामला सामने आया है।यहां दौरानी गांव की एक 20 वर्षीय लड़की को मुरैना जिले के बामौर थाना क्षेत्र के तिलगवां का युवक बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया।लड़की की बरामदगी के लिए उसके मां बाप पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे है। लेकिन 5 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर सकी है। इससे परेशान होकर लड़की के माता-पिता ने सोमवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार छर्च थाना क्षेत्र के दौरानी गांव के रहने वाले दंपति ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 की रात को उनकी लड़की को गौरव बाल्मिकी निवासी तिलगवां थाना बामौर जिला मुरैना बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। लड़की को भगाने में गांव के ही दो युवकों ने गौरव का साथ दिया। लड़की को भगा कर ले जाने वाले गौरव से संपर्क करने पर वह अब थाने में दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दे रहा है। पीड़ित दंपति ने पुलिस से लड़की को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

शिवपुरी की लड़की को भगा ले गया मुरैना का युवक, मां बाप ने बेटी को वापस लाने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment