Press "Enter" to skip to content

अमर उपाध्याय बने फ्लाइंग ऑफिसर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदान किया राष्ट्रपति कमीशन / Shivpuri News

शिवपुरी: विभिन्न क्षेत्रों में शिवपुरी जिले की प्रतिभाएं लगातार नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में विवेकानंद कॉलोनी निवासी शिक्षक केके उपाध्याय के पुत्र अमर उपाध्याय ने जिले को गौरवान्वित किया है। करीब चार साल पहले अमर का चयन फ्लाइंग ऑफिसर के लिए वायु सेना में हुआ था और वह पिछले चार वर्ष से हैदराबाद स्थित दूदिंगल में एयर फोर्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे।

अमर ने कठिन परिश्रम कर अपना प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त किया और वहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें राष्ट्रपति कमीशन प्रदान किया। बेटे की इस उपलब्धि के दौरान उनके शिक्षक पिता व माता भी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!