Press "Enter" to skip to content

अस्पताल चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को उड़ाया
गंभीर रूप से घायल अधेड़ जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल चौराहे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अधेड़ उम्र का शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से भाग गया।
जानकारी के अनुसार धनीराम पुत्र कमर लाल रावत उम्र 55 वर्ष निवासी माता का बीलवरा हाल निवासी पीएस होटल के पास सोमवार की सुबह घर से बाजार जा रहे थे तभी अस्पताल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल धनीराम रावत का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!