शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हारा में एक पति द्वारा 15 वर्ष बिहार से लाई गई पत्नी रात्रि में दो बच्चों को छोड़कर घर की कुंडी लगाकर चली गई। सुबह पति के आने पर पता चला कि उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर गायब हो गई है। दुल्हारा गांव निवासी बनवारी चिड़ार ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया है कि वह 15 वर्ष पूर्व बिहार से सुमित्रा नाम की महिला को शादी कर लाया था उनके दो बच्चे दिलीप एवं कृष्णा चिडार है। बनवारी ने बताया कि शनिवार को शाम वह अपने गांव के दिलीप धाकड़ के खेत में पानी देने अपनी पत्नी एवं बच्चों को घर पर छोड़कर गया था सुबह जब वह घर आया तो देखा कि बाहर से कुंडी लगी थी दोनों बच्चे कमरे के अंदर सो रहे थे और उसकी पत्नी सुमित्रा घर से गायब थी। पति द्वारा आसपास गांव एवं रिश्तेदारी में तलाश किया परंतु कोई सुराग नहीं लगा। पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसका मोबाइल फोन ले गई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण जांच में ले लिया है।

15 साल पहले बिहार से लाई गई पत्नी, पति और 2 बच्चों को छोड़कर घर से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment