Press "Enter" to skip to content

पानी भरने नशेनी पर चढ़ा युवक, पैर फिसलने से 10 फिट की ऊंचाई से गिरा, घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर में एक युवक पानी भरने के लिए नशेनी पर चढ़ा था तभी युवक का पैर फिसल गया और युवक नीचे जमीन पर गिर पड़ा, इसके बाद युवक घायल हो गया. युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार गौरव सोनी उम्र 35 साल निवासी मनियर ने बताया कि आज वह पानी भरने के लिए घर में नशेनी पर चढ़ा हुआ था तभी युवक का नशेनी पर से पैर फिसल गया, लगभग 10 फीट की ऊंचाई से युवक नीचे जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद युवा घायल हो गया. घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां घायल युवक का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!