Press "Enter" to skip to content

स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ किया बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा / Shivpuri News

शिवपुरी: अब से करीबन 2 साल पहले स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाने वाले पोक्सो एक्ट के आरोपी को 10 साल का सश्रम कारावास और अर्थ दंड से दंडित किया है। विशेष(पॉक्सो) न्यायालय,शिवपुरी द्वारा आरोपी निसार खान, को धारा- 4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में आरोपी को यह सजा सुनाई गई । अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 2022 को फरियादी/पीड़िता लगभग 1 बजे जब वह हाईस्कूल सजाई से पढ़कर घर की तरफ सहेली के साथ जा रही थी।


तो रामजीलाल के खेत के पास सजाई निवासी निसार खान उसे गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ बुरा काम (बलात्कार) किया। न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया। शासन की ओर से पैरवी प्रीति संत, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई। युवती लापता बड़ौदा। मकडावदा गांव से एक युवती काजल बाल्मीकि गत 8 दिसंबर की रात को घर से गायब हो गई। सुबह परिजनों को जब वह घर नहीं मिली तब सबसे पहले उसको आसपास में ढूंढा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!