Press "Enter" to skip to content

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर सीएम के साथ खड़े नजर आए धर्मगुरु / Shivpuri News

धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर प्रशासन ने की धर्मगुरुओं के साथ हुई बैठक

ध्वनि प्रदूषण रोकने प्रशासन सतर्क
जिला प्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम

शिवपुरी: जिले में धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर शिवपुरी के धर्मगुरु कम मोहन यादव के साथ नजर आ रहे हैं। शिवपुरी के धर्म गुरुओं ने इन नियम निर्देशों को लेकर अपना समर्थन दिया है।

शिवपुरी में जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी क्रम में लाउडस्पीकर, डीजे आदि का निर्धारित समय एवं डेसीबल में उपयोग किया जाए इसको लेकर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कलेक्टर कार्यालय में जिले के धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं धार्मिक गुरूजन उपस्थित रहे।
इस बैठक के दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में मौजूद सभी धर्म गुरुओं को ध्वानि प्रदूषण रोकने के लिए जारी निर्देशों से अवगत कराया गया। बैठक में ध्वनि प्रदूषण के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित जांच व कार्रवाई करने के लिए उड़नदस्त गठित करने की भी बात कही गई। इस बैठक के बाद धर्म गुरुओं ने भी जिला प्रशासन के आवश्यक निर्देश मानने की बात व इसमें सहयोग की बात कही गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!