Press "Enter" to skip to content

भूपेंद्र से थी दुश्मनी दबंगों ने छोटू को भूपेंद्र समझकर लट्ट सरियों, और बेल्टों से पीटा, मोबाइल तोड़कर छुड़ा ले गए 60000 रुपए / Shivpuri News

पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम वापस दिलाने एसपी से की शिकायत

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और लूट का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बिना किसी दुश्मनी की चार लोगों ने मिलकर ना केवल एक युवक की लट्ट सरियों और बेल्टों से बेदम होने तक मारपीट की बल्कि युवक का मोबाइल तोड़कर उससे ₹60000 छीन लिए।
पीड़ित ने जब घटना की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने ना तो कट्टा अड़ाकर 60000 रुपए लूटने और मोबाइल तोड़ने की बात एफआईआर में दर्ज की। पिछोर थाना पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट पीड़ित छोटू पुत्र ब्रजलाल लोधी निवासी ग्राम कछुआ थाना पिछोर ने शनिवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी और मोबाइल तोड़ने और लूट की धारा बढ़ाने की मांग की है।

लट्ट सरियों और बेल्टों से पीटा छुड़ा ले गए 60000 रुपए:

जानकारी के अनुसार छोटू पुत्र ब्रजलाल लोधी निवासी ग्राम कछुआ थाना पिछोर ने बताया कि शुक्रवार को वह दशमेश एजेंसी बाचरौन चौराहे पिछोर पर खड़ा हुआ था तभी देवेन्द्र लोधी,जयहिन्द लोधी,नरेन्द्र लोधी,सोनी लोधी उर्फ देवेनारायण लोधी मास्टर निवासीगण ग्राम घटबरा एजेंसी से कट्टा पिस्टल अड़ाकर मुझे बाहर लेकर आ गये मेरे टैक्टर की किश्त के 60000 छुड़ा लिये और लट्टो, सरियों, बेल्टों से बेरहमी से मारपीट की और मेरा मोबाइल फोन तोड़ दिया। छोटू ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज करने पर पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में कायमी की है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!