Press "Enter" to skip to content

रामलीला फरमाइश काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद पुलिस ने किया मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पटेवरी से है जहाँ ग्राम पटेवरी में हनुमान जी मंदिर पर रामलीला हो रही थी जिसमें फरमाइश पर गाना काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ,

जानकारी के अनुसार शिवसिंह पुत्र हरीराम आदिवासी उम्र 35 साल निवासी पटेवरी के दो दर्जन आदिवासियों ने बैराड़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की रात करीबन 11.00 बजे पटेवरी गांव के हनुमान मंदिर पर रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। मेरे बडे भाई जवाहरसिह आदिवासी का बल्ली धाकड, रामचंद धाकड, राधे धाकड, अरविन्द धाकड का मुहवाद हो गया था। तो मैने अपने भाई को घर भगा दिया। फिर मै वापिस रामलीला देखने गया तो वह चारो मुझे मिले और कहने लगे तू अपने भाई को समझा देना तो मेने कहा कि तुम गाली क्यो दे रहे हो मैने गाली देने से मना किया तो चारो ने मुझे जमीन पर पटक दिया और लात घुसो से मेरी मारपीट करने लगे जिससे मेरे कंधे व सिर, पैर, पेट में मूदी चोट आई। मै चिल्लाया तो मेरी पत्नि कमलावती व भाभी बचाने आई तो चारो ने मेरी पत्नी एव भाभी के साथ पकड कर लात घुसो से मारपीट करदी जिससे मेरे पत्नी के कमर एव सीने मे मूदी चोट आई एव मेरी भाभी कुजा आदिवासी के हाथ के पंजे एव गाल मे मूदी चोट आई। घटना के समय अशोक आदिवासी, संतोष आदिवासी थै जिन्होने बीच बचाव किया व घटना से जाते समय कह रहे थे कि तू थाने पर रिपोर्ट करने गया तो जान से खत्म कर देगे । पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!