शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घोड़ा चौराहे पर शनिवार की दोपहर 2 बाइकें टर्न लेने के दौरान आपस में टकरा गई। बाइक टकराने की इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में मुहंवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष के कुछ और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए जिन्होंने दूसरे पक्ष की बीच सड़क पर लात घूसों से जमकर मारपीट कर दी।इस दौरान मौके पर तमाशाबीनों की काफी भीड़ जुट गई। बाद में पीड़ित पक्ष ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। हमलावर कौन थे फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मारपीट की इस घटना का शिकार हुए युवक विक्रम बाफना निवासी मनीयर ने बताया कि वह अपनी पत्नी यशोदा बच्चे और दोस्त अनुराग कर्मावत के साथ बाइक से जा रहा था तभी घोड़ा चौराहे पर टर्न लेने के दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एक बाइक की चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सामने वाली की गलती होने के बाद भी उन्होंने सॉरी बोला लेकिन इसके बाद भी
बाइक चालक ने अपने 4-5 साथियों को बुलाकर उसकी मारपीट कर दी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।

बीच सड़क पर दे दनादन जमकर चले लात-घूसे बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद, पति-पत्नी समेत 3 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment