Press "Enter" to skip to content

2 बसों की भिड़ंत दर्जनभर से अधिक सवारियां घायल, मची चीख-पुकार दोनों बसों के ड्राइवर फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के महुअर नदी के पुल के पास बस को पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें करैरा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ओवरटेक के चलते हुआ। अमोला थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

पिछोर से दो बसें एक के पीछे एक सिरसौद गांव के लिए रवाना हुई थीं। एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए दोनों में रेस लग गई। आगे चल रही बस MP33P2286 के सामने अचानक से मवेशी आ गया, जिसे बचाने के फेर में MP07P2188 ने बस के ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते पीछे दौड़ रही बस टकरा गई। घटना में एक दर्जन सवारी चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए करैरा के अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही बस के ड्राइवर फरार हो गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!