Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद में बड़े ने छोटे भाई और बहू के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का विडियो / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने बड़े भाई और उसके 2 बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सेमरा गांव का है।

शिकायत करने की बात पर पत्नी और बहू को पीटा

जयराम यादव (56) ने बताया कि उसका जमीनी विवाद बड़े भाई कमल सिंह यादव से चला आ रहा है। गुरुवार शाम मैं अपने खेत पर था, तभी मेरे बड़े भाई के बेटों भरत यादव और अंकित यादव ने मेरे साथ मारपीट कर दी। मैंने मारपीट की शिकायत पुलिस में करने की बात कही थी। बीते दिन मैं अपने बेटे के साथ सोनू यादव के साथ किसी काम से गया था। इसके बाद मेरे बड़े भाई कमल सिंह यादव और उसके दोनों बेटों को लगा कि मैं थाने में उनकी शिकायत करने गया हूं। इसके बाद मेरे बड़े भाई कमल सिंह उसके दोनों बेटे अंकित, भरत और आरती ने मेरी पत्नी शारदा और बहू पूनम के साथ जमकर मारपीट की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!