Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की खोड़ चौकी स्थित बरेला चौराहा और बल्लू साहू की दुकान के बीच सड़क पर गुरुवार रात्रि 9 बजे के लगभग एक मोटरसाइ‌किल दुर्घटना में एक 28 युवक की मौत हो गई। हादसे में रामकुमार पुत्र खेरू आदिवासी उम्र 40 वर्ष निवासी बरेला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बाइक सवार काफी तेज गति में था और हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बाइक पर कोई नंबर नहीं डला हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे और युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। खोड़ चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता का कहना है कि निश्चित ही किसी वाहन की टक्कर से यह घटना हुई है। हमने अज्ञात वाहन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!