Press "Enter" to skip to content

वर्मा कॉलोनी में क्रिश ने कमरे में फांसी लगाकर किया सुसाइड, जिला अस्पताल में मृत घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली वर्मा कॉलोनी में 14 साल के नाबालिक लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.

जानकारी के अनुसार क्रिश गोस्वामी पुत्र सोनू गोस्वामी उम्र 14 साल निवासी वर्मा कॉलोनी ने आज शाम 5 बजे अपने घर में ही गेट की कुंदी कमरे में फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है. क्रिश गोस्वामी आठवीं क्लास का छात्र है और अपनी पढ़ाई कर रहा था.

बताया जा रहा है कि घर वालों की डांट के कारण क्रिश गोस्वामी ने कमरे में कुंदी लगाकर फांसी लगा ली. जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी तो पड़ोसियों ने गेट तोड़कर नाबालिग को फांसी के फंदे से उतारा. इसके बाद परिजन आनन फानन में नाबालिक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां अस्पताल में डॉक्टर ने नाबालिक को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!