Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में गोल पहाड़िया ठाकुर बाबा मंदिर पर श्रीरामकथा, ज्ञान महायज्ञ समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन / Shivpuri News

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी

शिवपुरी: बैराड़ नगर परिषद की गोल पहाड़िया वाले ठाकुर बाबा मंदिर पर मंहत आनंद दास महाराज रामू महाराज के सानिध्य में ठाकुर बाबा भक्त मंडल द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया।शुक्रवार को महायज्ञ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत लगाकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ भंडारा में देर रात तक अनावृत जारी रहेगा जिसमें करीब 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।जनसहयोग से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में लगातार नौ दिनों तक धर्म और ज्ञान की सरिता बही। 9 दिवसीय रामकथा में कथा वाचक साध्वी किशोरीदास ने रामकथा के मार्मिक और सात्विक प्रसंगो को विस्तारपूर्वक बताया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!