Press "Enter" to skip to content

बेटे की ट्यूशन की फीस भरने पत्नी ने निकाले पति की जेब से रुपए, गुस्साए पति ने काट दिया पत्नी का गाल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पति ने अपनी पत्नि का गाल बुरी तरह से काट दिया। बता दे कि पत्नि ने बेटे की ट्यूशन की फीस भरने के लिए अपने पति की जेब से 250 रुपए निकाल लिए। इसी बात पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नि गाल अपने मुंह में भरकर काट दिया। जिसकी शिकायत महिला ने करैरा थाने में दर्ज करायी है।


जानकारी के अनुसार विनीता उम्र 30 साल निवासी रामनगर गधाई थाना करैरा ने पुलिस को बताया कि पति संतोष रावत मजदूरी करता है। बीती रात 8 बजे वह घर आया और बोला- जेब से रुपए क्यों निकाले। उससे कहा कि बेटे की फीस भरने के लिए। इस पर पति लाठी-डंडों से मारपीट कर शुरू कर दी।

इससे भी मन नहीं भरा तो उसने दांतों से गाल काट लिया। गुरुवार को विनीता करैरा थाना पहुंची और पति पर एफआईआर दर्ज कराई। घटना की मुख्य चश्मदीद आरोपी की मां बती बाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!