शिवपुरी: अब तक आपने कई साइकिल यात्रा के बारे में सुना, पढ़ा और देखा होगा। जिसमें लोग राष्ट्र शान्ति, तीर्थ, पर्यावरण, भारत भ्रमण और देश भ्रमण साइकिल से करते हैं। लेकिन एक अलग ही साइकिल यात्रा शिवपुरी से होकर गुजरी, जिसमें साइकिल सवार फिल्म स्टार सलमान खान से मिलने के लिए गाजियाबाद से मुंबई तक की साइकिल यात्रा कर रहा है। युवक की साइकिल पर बाकायदा आगे-पीछे सलमान खान के फोटो के साथ यात्रा के बारे में लिखा गया है।
फिल्मस्टार से मिलने साइकिल का सफर
गाजियाबाद के रहने वाले पप्पन सेठ्ठी उर्फ पेपोन राइटर (34) ने बताया कि वह फिल्मस्टार से मिलने गाजियाबाद से मुंबई की 1500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकला है। वह 8 दिसंबर को गाजियाबाद से निकला था। अब तक उसने लगभग 450 किलोमीटर की साइकिल यात्रा को सुरक्षित पूरा कर लिया है। पप्पन ने बताया कि वह प्रतिदिन 90 से लेकर 130 किलोमीटर साइकिल चलाता है, उसे मुंबई पहुंचने में 10 से 15 दिन और लगेंगे। वह रात रास्ते में पढ़ने वाले ढाबे पर रूककर गुजारता है। सुबह फिर अपनी यात्रा के लिए निकल पड़ता है।
फिल्म स्टोरी और गाने लिखने का है शौकीन, मिलने का यह भी उद्देश्य
गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र के रहने वाले पप्पन सेठ्ठी ने बताया कि वह सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। उन्हीं की फिल्म देखकर वह फिल्म की स्टोरी और सांग लिखने लगा। उसने अपनी लिखी हुई स्टोरी की किताब छपवाने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिकेशन द्वारा अधिक पैसों की मांग के चलते उसकी लिखी हुई कहानी नहीं छप सकी। वह अपने साथ लिखी हुई कहानी और गानों को भी ले जा रहा है जिन्हें वह सलमान खान के समक्ष रखेगा। वह चाहता उसके द्वारा लिखी गई स्टोरी और गाने अगर पसंद आए तो वह उनकी मदद करें। जिससे वह अपने उद्देश्य में कामयाब हो सके।

साइकिल पर गाजियाबाद से मुंबई के लिए निकला सलमान का फैन, शिवपुरी से होकर निकला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment