Press "Enter" to skip to content

पति-पत्नी और नाबालिग पुत्री से मारपीट, आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दिदावली गांव के रहने वाले एक युवक शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने ही परिवार के 4 लोगों पर पत्नी नाबालिग बेटी और स्वयं के साथ मारपीट करने घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नरेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम दिदावली थाना अमोला ने बताया कि दुकान खाली करने की बात को लेकर आज उसका परिवार के लोगों से विवाद हो गया इसी विवाद पर से मुलायम सिंह पुत्र पूरन सिंह,श्रीमती वडीराजा पत्नी नातीराजा, श्रीमती रागनी राजा पत्नी दिग्गी राजा,श्रीमती नीरज राजा एक राय होकर आये और मुझसे और मेरी पत्नी पत्नी भारती राजा एंव मेरी नावालिग पुत्री से गाली गलौंज कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि थाने पर शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!