Press "Enter" to skip to content

युवक का हाथ में कट्टा दिखाकर वीडियो वायरल, जमीन के मामले में धमकाया, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: रोनिजा गांव में एक युवक का हाथ में कट्टा लेकर धमकाने का वीडियो सामने आया है। इसमें पैसे की लेनदेन को लेकर युवक कट्टे की नोक पर गांव में कुछ लोगों को धमका रहा था। इसी दौरान किसी ने ये वीडियो बना लिया, जो सामने आया है।


जानकारी के मुताबिक रोनिजा गांव का रहने वाला आकाश रावत पुत्र मोहन रावत हाथ में कट्टा को लेकर गांव के ही रहने वाले सरदार रावत को धमका रहा है। जानकारी में सामने आकाश का परिवार सरदार रावत की जमीन का सौदा करने वाला था इसके लिए सरदार रावत को कुछ एडवांस रुपए भी दिए थे।

लेकिन रावत ने अपनी जमीन का सौदा किसी और के साथ कर दिया। इसी बात से भड़के आकाश रावत ने दिए हुए पैसों को मांगने के लिए हाथ में कट्टा लेकर सरदार रावत के पास जा पहुंचा और उनसे धमकाते हुए पैसों की मांग करने लगा।

पुलिस ने किया शांति भंग का मामला दर्ज

इस मामले सुनारी चौकी पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज न करते हुए महज शांति भंग का मामला दर्ज किया है। इस मामले ज्यादा जानकारी के लिए चौकी प्रभारी से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने अपनी व्यस्तता के चलते फोन रिसीव नहीं किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!