Press "Enter" to skip to content

बैराड़ नगर परिषद कर्मचारीयों पर अवैध वसूली का आरोप, ट्रक चालक ने दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बैराड़ नगर परिषद कर्मचारियों पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर परिषद कर्मचारी द्वारा नगर प्रवेश शुल्क के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। एक ट्रक चालक नहीं है इसकी लिखित शिकायत नगर परिषद सीएमओ को दर्ज कराई है। सीएमओ ने जांच के बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की बात कही है।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार आशाराम पुत्र रामभरोसी परिहार उम्र 30 वर्ष ने सीएमओ बैराड़ को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 14 दिसम्बर 2023 को ट्रक में सीमेंट भरकर मैंसर्स राजौरिया के फड़ पर आया था। इसी दौरान वहां पर नगर परिषद के कर्मचारी संजय गुप्ता और रानू मुदगल पहुंच गए। दोनों लोगों ने आशाराम परिहार को 150 रुपये की नगर परिषद की सील लगी हुई रसीद दी तथा उससे बाजार बैठक वसूली के नाम पर अवैध उगाही की। जब आशाराम ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मप्र शासन नगरीय विकास आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा 15 जून 2023 से सभी नगर पालिका व नगर परिषद की वसूली बंद कर दी है, ऐसे में आप वसूली कैसे कर रहे हो, तो भी उन्होंने वसूली की। मामले की शिकायत आशाराम ने बैराड़ नगर परिषद के सीएमओ को दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!