शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बडौदी AB रोड पर बीती रात चोरों ने एक आटा चक्की की दुकान पर धावा बोलकर दुकान में रखी नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।आटा चक्की दुकान के संचालक राजेश शर्मा ने चोरी की घटना की शिकायत थाने और एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बडौदी सड़क ए.बी रोड शिवपुरी के निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को रात 9 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। जब प्रार्थी का पुत्र पंकज शर्मा अपनी पाटौर में लगी आटा चक्की पर सोने के लए गया तो वहां देखा कि पाटौर की चौखट तोड़कर उसका कुन्दा तोड दिया इसके बाद अंदर जाकर देखा तो उसमें 20 किलो बजन के 2 बाट एवं 10 किलो का 1 वाट, 5 किलो का 1 बाट एवं 32 किलो गेहूं व 50 किलो गेहूं का आटे का कट्टा एवं 400 फुट बोर वाली लेजम व नगदी 200 रूपये और चक्की की सपाट आदि सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी उसकी दुकान में एक बार चोरी हो चुकी है जिसका आज तक सुराग नहीं लगा पीड़ित ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

AB रोड़ पर स्थित आटा चक्की की दुकान पर चोरों का धावा, गेहूं आटा लेजम बांट समेत नगदी समेट ले गए चोर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment