शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पड़रा गांव की निवासी एक महिला ने गुरुवार को शिवपुरी एसपी ऑफिस आवेदन देकर अपनी 15 साल 10 माह की नाबालिग बेटी को अपहरणकर्ता युवक के चंगुल से मुक्त कराने की गुहार पुलिस से लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी 15 साल 10 माह की नाबालिग बेटी को पड़रा गांव का युवक मानवेन्द्र पुरी बहला-फुसलाकर भोपाल से उसके भाई के घर से भगा ले गया। जिसकी रिपोर्ट उसने भोपाल के कोलार रोड़ थाने में दर्ज कराई लेकिन भोपाल पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। महिला को डर है कि अपहरणकर्ता युवक उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी घटना घटित कर सकता है। महिला ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने और बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त करने की गुहार एसपी ऑफिस में आवेदन देकर शिवपुरी पुलिस से लगाई है।
आरोपी युवक के डर से लड़की को भेजा था भोपाल
पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पडरा गांव की रहने वाली महिला ने बताया मानवेंद्र पुरी द्वारा काफी समय से उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही थी।मानवेन्द्र उसकी लड़की पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। मानवेन्द्र को हमने अपने स्तर से समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मान नहीं रहा था। मानवेन्द्र के कारण हमने अपनी बेटी को हमारे बेटे के पास भोपाल भेज दिया था।परिजनों ने बताया कि मानवेन्द्र ने उसका पीछा भोपाल तक नही छोडा मानवेन्द्र गोस्वमी 5 दिसंबर की रात भोपाल से उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। हमने इस मामले की एफआईआर भोपाल के कोलार रोड़ थाने में की थी,लेकिन आज दिनांक तक आरोपी पकडा नही गया है और ना ही हमारी बेटी बरामद हो सकी है।परिजनों ने बताया कि मानवेन्द्र पडरा का रहने वाला हे। वह हमारी रिश्तेदारी मे ही आता है उसका पडरा में हमारे यहां आना जाना था। हम डर है कि हमारी बेटी के साथ मानवेन्द्र कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है। इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से नाबालिक बेटी को मुक्त करने की गुहार मां ने पुलिस से लगाई है।

15 वर्षीय नाबालिग को भोपाल से भगा ले गया पिछोर का मानवेन्द्र, बेटी को वापस लाने मां ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment