Press "Enter" to skip to content

24 वर्षीय युवती घर से गायब पिता ने तिलगंवा के युवक पर जताया बेटी को भगा ले जाने का संदेह, पुलिस ने तलाश की शुरु / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले छर्च थाना क्षेत्र के दौरानी गांव से बीती रात एक 24 वर्षीय नवयुवती बिना बताए घर से गायब हो गई। परिजनों द्वारा युवती को सब जगह खोजने का प्रयास किया लेकिन युवती का कहीं कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद गायब हुई लड़की के पिता ने इसकी सूचना पुलिस थाने पर दी।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि बीते रोज वह अपने लड़के के साथ गांव में शादी में ढपला बजाने चला गया था और मेरी पत्नि शादी में खाना खाने के लिये चली गई थी, उसकी लडकी घर पर ही रह गई थी, शाम 7.30 बजे करीब जब हम लौटकर आये तो लडकी घर पर नहीं मिली, मैने व मेरी पत्नि व परिवार बालों ने आसपास व रिश्तेदारी में पता किया कोई जानकारी नहीं मिली। मेरी लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है मुझे गौरब बाल्मीक निवासी तिलगंवा थाना बामौर जिला मुरैना पर संदेह है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!