Press "Enter" to skip to content

बच्ची के पड़ोस में टीवी देखने जाने की बात पर हुआ विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से मारपीट कर दी / Shivpuri News

शिवपुरी के कठमई में बुधवार शाम एक 6 साल की बच्ची टीवी देखने पड़ोसी के घर चली गई। इसी बात को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की लाठियों से बेरहमी से मारपीट कर दी। घायल के सिर में गंभीर चोंटे आई है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घर में टीवी न होने की वजह से 6 साल बच्ची पड़ोस में टीवी देखने चली गई थी। जब वो टीवी देखकर अपने घर वापस लौटी ही थी कि उसे उसके चाचा सनी आदीवासी ने रोक लिया और उसकी जमकर फटकार लगा दी। बेटी को डांटता देख उसका पिता राजू आदिवासी भी घर से बाहर आ गया। इसके बाद बेटी के टीवी देखने और न देखने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में राजू ने अपने भाई सनी की लाठी से जमकर पीट दिया।

सनी की पत्नी भागवती और मां बिमला ने जैसे तैसे सनी को बचाया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!