शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे से 25 साल के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष के लापता होने की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष 11 दिसंबर की शाम से लापता हो गया था। परिजन लगातार उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। जब युवक का सुराग नहीं लगा, तब इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कोलारस कस्बे के रंग महल का रहने वाला 25 साल का जय सिंह राजावत पिता लोकपाल सिंह राजावत 11 दिसंबर की शाम 5:00 बजे घर से इंटरव्यू देने की बात कहकर निकला था। वह अपने साथ बैग में जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर निकला था। लेकिन जब परिजनों ने रात के समय फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया था लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। इसके बाद लगातार जय सिंह का मोबाइल बंद बता रहा था।
परिजनों ने जय सिंह राजावत की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसकी शिकायत कोलारस थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

BJYM का मंडल उपाध्यक्ष 2 दिन से लापता: सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुगदी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment