शिवपुरी: जिले के वार्ड क्रमांक 39 ठकुरपरा में अवैध शराब विक्रय से परेशान महिलाओं ने इसकी शिकायत बुधवार को एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि ठकुरपरा में अवैध रूप से शराब का विक्रय किए जाने के कारण हमारे वार्ड का वातावरण दूषित हो रहा हैं और आसामाजिक तत्व आये दिन लडाई झगडा कर रहे हैं। वहीं बस्ती में महिलाओ का रास्ता निकलना मुश्किल हो रही हैं।
महिलाओं ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध शराब विक्रय किए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए महिलाओं ने बताया कि हमारे बार्ड कमांक 39 ठकुरपुरा में 3 स्थानों पर अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है।शासकीय स्कूल के पास वकील नाम का व्यक्ति वहीं दूसरी जगह बीच बस्ती में हरीवल्लभ जाटव और आदिवासी बस्ती में सुनील पण्डित खुलेआम अवैध शराब का विक्रय कर रहे हैं। जिससे वार्ड का वातावरण दूषित हो रहा है। वहीं बस्ती में आसामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है जिससे लड़ाई झगड़े होते हैं। आसामाजिक तत्वों की वजह से महिलाओं का रास्ता निकालना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध शराब विक्रय पर शक्ति से रोक लगाने की मांग की है।

अवैध शराब विक्रय के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment