शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को पीड़ित पक्ष के भोला उर्फ योगेन्द्र भदौरिया ने करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों के साथ एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया को आवेदन देकर
न्याय की गुहार लगाई है। आवेदकों ने पीड़ित भोला भदौरिया के खिलाफ दर्ज धारा 307 के मुकदमे में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केस को खत्म करने की मांग की है।
पीड़ित पक्ष के भोला उर्फ योगेन्द्र भदौरिया ने बताया कि उसके खिलाफ धारा 307 का मुकदमा षडयंत्र रचकर दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने बताया कुशवाह समाज के द्वारा उक्त केस में जिस विष्णु पुत्र बलराम को गवाह बनाया गया है उसने शपथ पत्र देकर कहा है कि उसके सामने कोई गोलीबारी नहीं हुई। पीड़ित ने झूठी रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

चकरामपुर नरसंहार पीड़ित भोला भदौरिया ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, 307 के केस में झूठा फसाने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment