Press "Enter" to skip to content

परासरी के जंगल से 15 भैंसें चोरी कर ले गए अज्ञात बंदूकधारी बदमाश, पशुपालकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परासरी के जंगल में चरने गई 15 भैंसों को अज्ञात बंदूकधारी बदमाश चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट पशुपालकों ने पोहरी थाने में दर्ज कराई है।जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चोरी गए पशुओं की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के उपसिल गांव के रहने वाले पशुपालक गणेश अखिलेश अभिषेक धाकड़ ने बताया कि रविवार को रोजाना की तरह उनकी भैंसें गांव के पास स्थित परासरी के जंगल में चरने गई थी। लेकिन शाम को लौटकर वापस नहीं आई जिस पर उन्होंने सोमवार और मंगलवार को जंगल में गायब हुई भैंसों की तलाश की जिस पर उन्हें पता चला कि कुछ अज्ञात बंदूकधारी बदमाश उनकी भैंसों को चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित पशुपालकों ने इसकी सूचना पोहरी थाना पुलिस को देते हुए पुलिस से चोरी गई भैंसों को बरामद करने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!