Press "Enter" to skip to content

बच्चों को मारने की धमकी देकर जेठ 3 साल से कर रहा था बहू के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मुबरिकपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक जेठ पिछले 3 साल से अपने छोटे भाई की बेसहारा पत्नी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने मंगलवार को हिम्मत कर अपने साथ हो रहे जुल्म की शिकायत पोहरी थाने पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी जेठ घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के मुबरिकपुर गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि 3 साल पहले उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर घर से कहीं चला गया जिसके बाद जेठ बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती पिछले 3 साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!