Press "Enter" to skip to content

नए सौंदर्य, सुविधा एवं साज-सज्जा के साथ टूरिस्ट विलेज का हुआ कायाकल्प / Shivpuri News

शिवपुरी: टूरिस्ट विलेज म.प्र. पर्यटन शिवपुरी का नवीनीकरण पूर्ण हो गया है और नये रूप नये सौंदर्य, सुविधा एवं साज-सज्जा एवं विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पुनः शिवपुरी वासियों एवं पर्यटकों के लिये प्रारंभ कर दिया गया है।
पर्यटक ग्राम म.प्र.पर्यटन शिवपुरी के प्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि अब टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में आने वाले पर्यटकों के लिये सुन्दर रेस्टोरेंट, बार, स्विमिंग पूल गार्डन, मेडिटेशन एवं योगा सेंटर, गेम जोन, कान्फेस हॉल, पार्किंग सुविधा, विवाह एवं अन्य कार्यक्रम के लिये मैरिज गार्डन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। कायाकल्प होने के उपरांत टूरिस्ट विलेज नये रूप में आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बन गया है और नववर्ष की संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएगे। जिसमें गाला डिनर, डी.जे. म्यूजिक, बोर्न फायर, कांकटेल व लकी ड्रा एवं गतिविधियां भी कराई जाएगी। टूरिस्ट विलेज म.प्र.पर्यटन शिवपुरी की ओर से पर्यटकों एवं शहरवासियों का हार्दिक स्वागत है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!