शिवपुरी: शहर के पीएस होटल के पास वार्ड क्रमांक 7 के वाशिंदों ने आज जनसुनवाई पहुंचकर पीएस होटल संचालक पर गंदगी फैलाने के आरोप लगाए हैं साथ ही कालोनी में जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है। बता दें कि पीएस होटल संचालक की पूर्व में भी अवैध रूप से उत्खनन करने के कारण दीवारों में आई दरारों की शिकायत दर्ज कराई जा चुकी हैं।
कालोनी के रहने वाले संजय सांड ने बताया कि हमारी कालोनी में सड़क निर्माण का कार्य नहीं हो सका है इसके साथ ही कच्ची सड़क पर पीएस होटल के फैलाई जा रहे गंदगी और गंदे पानी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संजय सांड का कहना था कि हमारे क्षेत्र में सीवर से लेकर सिंध जलावर्धन योजना के तहत लाइन बिछ चुकी है इसके अतिरिक्त गैस की पाइप लाईन भी बिछाई जा चुकी है लेकिन अब तक मंजूर होने के बाद भी सड़क के निर्माण कार्य को शुरू नहीं किया है। वही दूसरी ओर पीएस होटल का संचालक सड़क पर गंदा पानी फैलाकर कालोनी वासियों की मुसीबतों को और बढ़ाने का काम कर रहा है।
कॉलोनी की रहने वाली मीनू शर्मा ने बताया कि सड़क पर होटल संचालक द्वारा फैलाये गए गंदे पानी से हुई कीचड़ के चलते वह गिरकर घायल भी हो चुकीं है। गंदा पानी न फैलाने की बात पीएस होटल संचालक से कही गई थी लेकिन होटल संचालक ने बात नहीं मानी अब उसके द्वारा दिन की जगह रात में पानी फैलाया जा रहा है। इसके चलते सुबह सड़क कीचड़ से लबरेज मिलती है जिससे सुबह स्कूल जाते वक्त बच्चों को भी परेशान होती है। आज सभी कालोनी वासियों ने मिलकर कलेक्टर से जल्द सड़क निर्माण और होटल संचालक द्वारा फैलाये जा रहे पानी पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे कॉलोनी वासी, होटल संचालक पर लगाया गंदगी फैलाने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment