Press "Enter" to skip to content

उधार रुपए नहीं देने से गुस्साए युवक ने दुकानदार के सिर में मारी कुल्हाड़ी, घायल जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ऐजवारा गांव में उधार रुपए देने से मना करना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। उधार रुपए मांग रहे युवक ने इससे गुस्सा होकर दुकानदार के सिर में कुल्हाड़ी मार दी जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के ऐजवारा गांव में बीड़ी बंडल की दुकान करने वाले मानसिंह जाटव ने बताया कि वह सोमवार की शाम अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी गांव का देवीलाल जाटव आया और उधार पैसे मांगने लगा मैंने पैसे देने से मना किया तो देवीलाल ने कुल्हाड़ी से मेरे सिर में मार दी जिससे मैं बेहोश हो गया।परिजनों द्वारा मुझे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना बदरवास थाना पुलिस को देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कारण जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!