शिवपुरी के जिला अस्पताल ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया हो लेकिन जिला अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था कुछ और ही बयां कर रही है। बता दें कि जिला अस्पताल के दूसरे मेन गेट पर लगाई गई जाली (काऊ कैचर) के टूट जाने से इस रास्ते से आने-जाने वाले मरीज सहित अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि गेट पर इस जाली (काऊ कैचर) को टूटे काफी समय गुजर गया था। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने गेट पर जाली के रिपेरिंग का काम कराना मुनासिब नहीं समझा। जिला अस्पताल के इस दूसरे गेट से होकर गुजरे कई लोग मामूली घायल भी हुए हैं।
गेट से आपने जाने लोगों के वाहन अक्सर इस जाली में फस जाते हैं इसके बाद लोगों को वाहनों में धक्का देते हुए देखे जाना आम बात हो गई है। इस गेट से होकर जिला अस्पताल से लगभग सभी डॉक्टर और स्टाफ अपने वाहनों को पार्क करने के लिए गुजरते हैं जिन्हें इस जाली को पार करने के लिए पहले अपने वाहनों से उतरना पड़ता है। इसके बाद वाहन को निकाला जाता है।
नसबंदी कराने आ रहीं महिलाएं परेशान
बता दें कि जिला अस्पताल में इन दिनों नसबंदी (टीटी) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नसबंदी कराने पहुंचने वाली महिलाओं को इसी गेट से होकर अस्पताल पहुंचना होता है। नसबंदी के ऑपरेशन को कराने के कुछ ही घंटों बाद ही महिलाओं इसी टूटी जाली के गेट से होकर गुजरना होता है।
इस मामले जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ डीएल यादव का कहना है कि दूसरे गेट के काऊ कैचर के कुछ पाइप क्षतिग्रस्त थे लेकिन बीती रात अज्ञात चोर टूटे हुए पाइप को चोरी कर ले गए है इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा है। गेट पर अस्थायी कार्य करवा दिया है जिससे आने – जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही एक दो दिन के अंदर मेंटेनेंस का कार्य कराकर काऊ कैचर को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा।

ठीक नहीं हो सका गेट पर लगा काऊ कैचर, मरीजों सहित आने-जाने वालों को होती है जिला अस्पताल में परेशानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment