Press "Enter" to skip to content

27 वर्षीय विवाहिता पति को सोता छोड़कर घर से गायब हुई, पति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भानगढ़ गांव से एक 27 वर्षीय विवाहिता महिला बिना बताए घर से लापता हो गई। सुबह जब पति सो कर उठा तो पत्नी घर पर नहीं मिली जिसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को आसपास रिश्तेदारी सब जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद पति ने इसकी सूचना पोहरी थाना पुलिस को दी। फरियादी पिंकी जाटव ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी रीना जाटव उम्र 27 वर्ष बिना बताए घर से लापता हो गई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!