शिवपुरी। जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस को सोमवार बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने आगरा मुंबई नेशनल हाईवे से लोहे की ग्रिल चोरी करने वाले गिरोह के 2 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोहे की 12 ग्रिल बरामद कर चोरी में उपयोग किए गए छोटा हाथी वाहन को जब्त किया है।थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि थाना क्षेत्र से निकले आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सेफ्टी ग्रिल लगाए गए थे।
पिछले दिनों हाईवे पर लगी इन लोहे की ग्रिल की चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और हाईवे से लोहे की ग्रिल चुराने वाले 2 चोरों को ग्वालियर जिले के मोहना कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए चोर लोकेश पुत्र जगदीश राठौर उम्र 27 साल निवासी राठौर कालोनी नये थाने के पास थाना मोहना जिला ग्वालियर और दिनेश पुत्र मिश्री लाल राठौर उम्र 28 साल निवासी दीक्षित कॉलोनी गुरुद्वारा के पास थाना मोहना जिला ग्वालियर की निशान देही पर चोरी का माल 12 लोहे की ग्रिल बरामद कर चोरी में उपयोग किए गए वाहन छोटा हाथी को जब्त किया गया है।

आगरा मुंबई नेशनल हाईवे से लोहे की ग्रिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 2 चोर गिरफ्तार एक छोटा हाथी वाहन जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment