Press "Enter" to skip to content

मां के लिए रोटी देने जा रहे युवक की रास्ते में रोककर मारपीट, एक हाथ हुआ फेक्चर,आरोपी पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उमरई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ आरोपी ने अश्लील गाली गलौंज कर डंडे से मारपीट कर दी। पीड़ित नवलू आदिवासी पुत्र बनिया आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम उमरई थाना पोहरी ने इसकी रिपोर्ट अपनी पत्नी ममता आदिवासी के साथ थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 10‌ दिसंबर 2023 की शाम करीब 08.00 बजे की बात है। मैं अपने घर से अपनी मां के घर पर रोटी देने जा रहा था जो मेरे घर से थोड़ी दूरी पर है रास्ते मे आशाराम आदिवासी का घर पड़ता है। मुझे देख कर आशाराम आदिवासी पुरानी रंजिस पर से गंदी गंदी गालिया देने लगा मैने गाली देने से मना किया तो उसने लाठी डंडों से मेरी जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना में पीड़ित नवलू आदिवासी का दाहिना हाथ फेक्चर हो गया है। पुलिस ने पीड़ित को एमएलसी के लिए जिला अस्पताल भेज कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!