Press "Enter" to skip to content

सब्जी बेचने जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाने क्षेत्र में सब्जी बेचने के लिए जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक बाइक चालक को गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए कोलारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर कोलारस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कोलारस थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बदरवास कस्बे के रिजौदी रोड के रहने वाले दो भाई अनिल जाटव (26) और हेमंत जाटव (24) पुत्र घनश्याम जाटव बदरवास से बाइक पर सवार होकर आज सुबह कोलारस की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे।

बाइक सवार हेमंत जाटव ने बताया कि वह और उसका भाई अनिल जाटव बाइक के जरिए गांव गांव सब्जी बेचने का काम करते हैं। सब्जी खरीद कर बाइक पर सवार होकर सब्जी मंडी से निकले ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में उसके भाई अनिल के गंभीर चोटे आई हैं। उसका एक पर भी फ्रैक्चर हुआ है। बता दें कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। कोलारस थाना पुलिस ने ट्रक (PB13AW6664) को जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!