Press "Enter" to skip to content

नाबालिग लड़की की किडनैपिंग और रेप केस में फरार 5 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बैराड़ थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की किडनैपिंग और रेप केस में 6 माह से फरार आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र से आरोपी एक नाबालिग लड़की को जबरजस्ती अपहरण कर ले गया था। आरोपी ने मुम्बई में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया पुलिस ने नाबालिग लड़की को करीब 4 माह पहले मुम्बई से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। नाबालिग ने अपने बयानों में दुष्कर्म किया जाना बताया था जिस पर पुलिस ने अपहरण के केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस टीम ने आरोपी को मुम्बई से किया गिरफ्तार:
बैराड़ थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम जगेश सिकरवार,मनोज धाकड,अवधेश शर्मा ने आरोपी सरोज उर्फ सिरोज खान निवासी भिमण्डी को भिमण्डी थाना भोईवाडा जिला थाणे महाराष्ट से गिरफ्तार कर लाया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!