शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सीसी रोड और नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बामौर गांव में सीसी सड़क और सड़क किनारे नाली निर्माण काम किया जा रहा है। घर के सामने हो रही सड़क निर्माण में सड़क की ढलान को लेकर विजय सिंह पाल और विशुन लाल पाल के बीच मुहंवाद हो गया था। इसके बाद विशुनलाल पाल और उसके तीन बेटों ने विनोद पाल, सुरेंद्र पाल और ओमी पाल ने विजय सिंह पाल के घर पहुंचकर पथराव किया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-कुल्हाड़ी चली।
इस झगड़े में एक पक्ष के विजय सिंह, उसकी पत्नी लीला बाई, बेटा नरेश, भाई जगदीश पाल घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही विशुनलाल पाल पक्ष के लोग भी घायल हुए है। जहां विशुनलाल पाल की गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया है। बामौर गांव में हुए झगड़े के बाद देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

सड़क-नाली बनाने में भिड़े 2 पक्ष: लाठी-कुल्हाड़ी चले, महिला सहित 6-7 लोग घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
- ऋण नहीं चुकाना पड़ा महंगा: 1 साल की सश्रम जेल, 9.60 लाख रुपये प्रतिकर का आदेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment