Press "Enter" to skip to content

दबंगों ने दलित की गुमटी में लगाई आग विरोध करने पर की मारपीट, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बामौर गांव में बीती रात दबंगों ने एक दलित की गुमटी में आग लगा दी। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने लात घूसों और लाठी डंडों से पीड़ित और उसके परिवार की मारपीट कर दी। घटना की शिकायत पीड़ित ने बदरवास थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात बामौर गांव के रहने वाले कल्याण जाटव की गुमटी में गांव के दबंग संजीव मोनू दानवीर और जितेंद्र उर्फ गब्बर यादव ने आग लगा दी। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने कल्याण उसकी पत्नी मिथलेश और छोटे भाई की पत्नी भगवती के साथ लात घूसों और डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!